Criminals | प्रेमी के साथ मिलकर Husband की Murder, बेटी की गवाही ने मां को पहुंचाया जेल | Crime News | Top NewsMadhya Pradesh Crime | Shocking Harda news | Harda district courts decision : हरदा में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने आजावीन कारावास की सजा सुनाई है. मां को सजा दिलाने में मासूम बेटी की गवाही महत्वपूर्ण रही. बेटी इस हत्याकांड की चश्मदीद थी. उसने अपनी मां की करतूत की गवाही कोर्ट में दी थी. मामला अवैध संबंधों का था. हरदा में मासूम बेटी की गवाही पर पिता की हत्या की आरोपी मां और उसके प्रेमी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सश्रम सजा सुनाई है. घटना 2018 की है जब डाकघर के एक एजेंट राजेश की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में विशेष न्यायालय ने आज मृतक की आरोपी पत्नी मनीषा और उसके प्रेमी प्रकाश उर्फ़ पीपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. मनीषा ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिलाया था. हत्या का कारण ये था कि मनीषा अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती थी लेकिन मृतक पति राजेश उसे तलाक नहीं दे रहा था. पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने उसकी हत्या कर दी.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/V4xSZ7O
No comments:
Post a Comment