Amit Shah Exclusive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस चाहती है कि गांधी परिवार के अलग कानून हो. ‘राइजिंग इंडिया सम्मेलन 2023’ में नेटवर्क18 समूह (Network18) के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी ने जब उनसे पूछा कि क्या सूरत कोर्ट द्वारा सजा मिलने और फिर सरकारी बंगला खाली करने से राहुल गांधी को जनता की सहानुभूति नहीं मिलेगी? इसके जवाब में गृह मंत्री ने कहा, ‘कन्विक्शन में स्टे नहीं हो सकता, सेंटेंस में हो सकता है, 3 महीने की मोहलत क्यों दी जाए.’ Home Minister Amit Shah ने आगे कहा, ‘लालू यादव को बचाने के लिए ऑर्डिनेंस लाया गया था, ये कांग्रेस के वक़्त का कानून है, कांग्रेस की सरकार में ऑर्डिनेंस को राहुल गांधी ने बकवास बोलकर फाड़ दिया था, अगर तब कानून बन गया होता, तो आज ये बच जाते. इतना अहंकार है कि ये अपील भी नहीं कर रहे. कांग्रेस चाहती है कि गांधी परिवार के लिए अलग कानून हो. ये स्पीकर पर सवाल उठाते हैं, लेकिन सदस्यता की अयोग्यता को लेकर तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला था.’
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/gPIMSO0
No comments:
Post a Comment