Russia Ukraine War News: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिका सहित अन्य यूरोपीय देश रूस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अभी तक सभी प्रयास विफल नजर आ रहे हैं. यूक्रेन-रूस जंग के बीच ईरानी ड्रोन के आत्मघाती हमलों ने यूक्रेन सहित पश्चिमी देशों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. रूसी सैनिक सर्दी के दौरान यूक्रेन से वापस जाने की रणनीति के तहत यूक्रेन के बिजली संयंत्रों को निशाना बना रहे हैं. बेलारूस की पुतिन की यात्रा से युद्ध में रूस को और सैन्य मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. रूस ने फरवरी में जब यूक्रेन पर हमला किया था तब बेलारूस ने रूसी सैनिकों को अपने यहां तैनात होने की अनुमति दी थी. माना जाता है कि बेलारूस के पास सोवियत युग के हथियारों का जखीरा है, जिससे रूस को मदद मिल सकती है। इस लिहाज से पुतिन की इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. देखिए इस रिपोर्ट में
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/1myoUxY
No comments:
Post a Comment