Thursday, January 26, 2023

Republic Day celebrations 2023: कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने फहराया तिरंगा|Latest News

Republic Day celebrations 2023 । Gantantra Diwas : पूरा देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मना रहा है. साल 1950 को आज ही के दिन भारत में नया संविधान (Constitution of India) लागू हुआ था और आजादी हासिल होने के ढाई साल बाद देश सही मायनों में गणतंत्र बना था. देश की आजादी के समय हमारे नेताओं को स्वतंत्रता दिवस की तारीख चुनने का विकल्प तो नहीं था, लेकिन देश का गणतंत्र दिवस का चयन जरूर किया गया था और इसकी वजह साल 1929 था, जब 26 जनवरी को कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर कुछ अहम फैसले किए थे उसी दिन से 26 जनवरी देशवासियों के जहन में एक बड़ी तारीख हो गई थी. बता दें कि इंडिया 26 जनवरी 2023 को इस बार अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी संग कई तमाम कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता मौजूद है. भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति 'अब्देल फत्ताह अल-सिसी' भारत के मुख्य अतिथि हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/VgM52Bn

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...