PM modi Pariksha Pe Charcha 2023 : PM Narendra Modi 2018 से हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन करवा रहे हैं. इसमें वे बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स, टीचर्स व अभिभावकों को खास सलाह देते हैं. इस साल 27 जनवरी को नई दिल्ली के Talkatora Stadium में सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. 'परीक्षा पर चर्चा' 2023 के दौरान PM Narendra Modi ने कहा कि एक परीक्षा से निकले और जिंदगी निकल गई, ऐसा संभव नहीं है. आज तो डगर-डगर पर परीक्षा देना होता है. कहां-कहां नकल करोगे. नकल से जिंदगी नहीं बनती. जिंदगी की परीक्षा में फंसे रहोगे. जो मेहनत करते हैं, उनसे मैं कहूंगा कि मेहनत आपकी जिंदगी में रंग लाएगा. कोई कुछ नंबर ज्यादा ले आएगा, पर आपकी जिंदगी में रुकावट नहीं बन पाएगा.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/hfiTr7d
No comments:
Post a Comment