BJP working committee meeting. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सख्त लहजे में कहा 200 दिन 200 के पार. चुनाव को लेकर संगठन ने 200 दिन की कार्य योजना तैयार की है. कार्ययोजना में मंत्री विधायक सहित सभी नेताओं को जमीनी स्तर तक कार्य करना अनिवार्य होगा. 200 सीटों का लक्ष्य पूरा करने के लिए नेताओं को दिए गए टारगेट की निगरानी होगी. मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों को दिए गए कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी. हितग्राहियों के बीच तक जाने और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने वाले हर काम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी. पार्टी के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने पर ही मंत्री विधायक, नेताओं का भविष्य तय होगा. प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर सभी नेताओं को हर हाल में अबकी बार 200 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/mqBiepE
No comments:
Post a Comment