▼

Monday, January 30, 2023

लुटेरों को नहीं भगवान का खौफ, मंदिर में घुसकर महंत के सीने पर लगाई बंदूक, दानपेटी से लूटे 50 हजार

Loot in Temple. मध्यप्रदेश के श्योपुर में बरीदेह सरकार हनुमान मंदिर में आधी रात को बदमाश जा घुसे. बदमाशों ने महंत और वहां मौजूद 3 लोगों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया. इसके बाद मंदिर की तलाशी ली. फिर लुटेरों ने मंदिर में रखी दानपेटी से लगभग 50 हजार रुपए की रकम लूट ली. सुबह होने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई. इस लूट की वारदात को लेकर भक्तों में काफी नाराजगी है. लोग पुलिस से आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस भी आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/vTUXdk8

No comments:

Post a Comment