Saturday, December 3, 2022

Bhopal Gas Tragedy : सर्वधर्म प्राथना सभा में शामिल हुए सभी धर्मों के धर्म गुरु, CM ने क्या कहा ?

MP News । Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस त्रासदी के 38 साल आज पूरे हो गए है. स मौके पर राजधानी भोपाल में स्थित बरकतउल्ला भवन सेंट्रल लाइब्रेरी में सर्वधर्म प्राथना सभा आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में CM Shivraj Singh Chouhan भी शामिल हुए। बात दें कि दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी की डरावनी यादें आज भी भोपाल शहर के लोगों की आंखों में आंसू ला देती हैं. इस ट्रैजडी के करीब चार दशक हो रहे हैं और अब भी कई भोपालवासी इसके असर से पीड़ित हैं. यही नहीं, शहर में एक पूरा विभाग इस त्रासदी से राहत के लिए चल रहा है और आज भी गैस पीड़ित अपनी कई मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी में 2 दिसंबर 1984 की रात तकरीबन 2 बजे यूनियन कार्बाइड के कारखाने से रिसने वाली जहरीली गैस ने हजारों लोगों को मौत की नीद सुला दिया था. इस घटना को आज भी भोपाल आपदा या भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है. मिथाइल आइसो सायनाइड गैस का रिसाव 2 और 3 दिसंबर की मध्य रात के बाद हुआ था. यह घटना भोपाल में यूनियन कार्बाइड कारखाने के प्लांट नंबर सी में घटित हुई थी. और जैसे ही भोर की ठंडी हवा ने रफ़्तार पकड़ी, वैसे ही हवा ने यूनियन कार्बाइड कारखाने से रिसती ज़हरीली गैस ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया और इस वजह से कई लोगों की मौत हो गई. सरकार द्वारा जारी हलफनामे के मुताबिक घटना के कुछ ही घंटों के अंदर तकरीबन 3,000 लोगों की मौत हो गई थी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/9mJu6G0

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...