Criminals । Gwalior News : ग्वालियर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई. यहां BJP पार्षद शैलेन्द्र कुशवाह उर्फ़ शैलू की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गयी. शैलू मुरार कैंटोमेंट वॉर्ड से पार्षद थे. हत्या की इस वारदात को उनके दोस्तों ने उन्हीं की शादी की सालगिरह के दिन अंजाम दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पार्षद के परिवार ने आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग के साथ थाने का घेराव और चक्काजाम किया. BJP पार्षद शैलेन्द्र कुशवाह उर्फ़ शैलू की बुधवार रात उनकी मैरिज एनिवर्सरी के दिन हत्या कर दी गई. शैलू रात को घर पर पत्नी को केक और बच्चों के लिए खाना देकर दोस्तों के साथ बाहर गए थे. जहां देर रात उनकी हत्या कर दी गई. परिवार औऱ इलाके के लोगों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग के साथ मुरार थाने का घेराव कर चक्काजाम किया. पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड का 13 सेकेंड का लाइव वीडियो भी सामने आया है.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2n8Um1K
No comments:
Post a Comment