Ujjain Samachar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत और भाषण के आखिरी में कई बार जय महाकाल का उद्घोष किया. प्रधानमंत्री ने कहा उज्जैन की ऊर्जा, अवंतिका की आभा, महाकाल लोक में महज लौकिक कुछ नहीं. सब अलौकिक और अविस्मरणीय हैं. तपस्या और आस्था से महाकाल प्रसन्न होते हैं. महाकाल काल की रेखाएं मिटा देते हैं. अंत से अनंत काल की यात्रा भी महाकाल जैसी शुरू होती है. उज्जैन में बना महाकाल लोक का अलौकिक दर्शन आने वाली पीढ़ियों को होगा.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/R2UhSbI
No comments:
Post a Comment