Wednesday, October 5, 2022

Dussehra 2022 : बारिश ने दशहरे पर फेर दिया पानी, भीग गए रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले

Dussehra 2022 : दशहरे के मौके पर मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हुई झमाझम बारिश में रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भी भीग गए. बारिश ने पुतले बनाने वाले कारीगरों की मेहनत पर पानी फेर दिया. कुछ घंटों की झमाझम बारिश के कारण कई महीनों की मेहनत से तैयार किए गए पुतले बर्बाद हो गए. भोपाल में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण तैयार 2 फुट से लेकर 15 फीट तक के रावण मेघनाथ के पुतले भीग गए. कारीगरों के मुताबिक बीते 2 महीनों से पुतले तैयार किए जा रहे थे ताकि ज्यादा से ज्यादा पुतले तैयार कर दशहरे पर लोगों की मांग को पूरा किया जा सके. लेकिन सुबह हुई बारिश के कारण उनकी मेहनत बेकार हो गई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/RyaJIV6

No comments:

Post a Comment

'Won't She Feel Uncomfortable?': Photographer Calls Out Men Staring At Foreigner At Taj Mahal

While conducting a photoshoot with a female tourist, the man noticed several young men standing nearby and watching her. from NDTV News Se...