▼

Monday, October 17, 2022

एमपी बना हथियारों की तस्करी का गढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों को रही सप्लाई,3 तस्कर गिरफ्तार

भोपाल एसटीएफ को अंतर्राज्यीय हथियार तस्क.रों की सूचना मिली थी इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम ने बैतूल पुलिस के साथ मिलकर झल्लार इलाके में एक मारुति वैन की घेराबंदी कर उसमें बैठे तीन हथियार तस्कर को पकड़ा. उनके पास से 18 नग हैंडमेड पिस्टल और 25 नग मैगजीन बरामद हुईं. आरोपियों की पहचान दतिया में रहने वाले विक्रम राजा परमार, अनिकेत चौहान और टीकमगढ़ निवासी सोनू झाके रूप में हुई. एसटीएफ को सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी. मुखबिर ने एसटीएफ के अधिकारियों को बताया था कि बुरहानपुर से बैतूल के रास्ते से तीन तस्कर हथियारों की बड़ी खेप लेकर पंजाब में सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/qVpTXL6

No comments:

Post a Comment