▼

Saturday, September 10, 2022

मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ लिए सात फेरे, बोली- अपनी मर्जी से की शादी; पढ़ें अनोखी Love Story

Muslim Girl marry with Hindu Boy in Mandsaur: मंदसौर में राजस्थान की मुस्लिम युवती इकरा ने सनातन धर्म अपनाकर वैदिक मंत्रोचार के साथ हिंदू लड़के राहुल वर्मा से शादी कर ली. यह शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इकरा जोधपुर की रहने वाली है और उसे अपने पड़ोस में रहने वाले मंदसौर के राहुल वर्मा से प्यार हो गया. लव स्टोरी 3 साल तक चली. दोनों ने शादी (Muslim girl embraces Hinduism and marries Mandsaur lover) करने का फैसला किया. मंदसौर के गायत्री परिवार मंदिर में दोनों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली. शादी से पहले इकरा का पवित्रीकरण किया गया और उसे हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई. बाद में शादी करवाई गई. इकरा अब इशिका नाम से जानी जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/PJRywDT

No comments:

Post a Comment