MP Crime: ग्वालियर क्राइम ब्रांच के हत्थे एक ऐसी शातिर गैंग चढ़ी है, जिसकी कहानी सुन हर शख्स हैरान है. दरअसल, इस गैंग के सदस्य लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठग लेते थे. ये ठग कैमिकल के जरिए रुपये दोगुना करने का दावा करते थे. आरोपियों ने देशभर में कई लोगों से करोड़ों की ठगी की है. अकेले ग्वालियर में ये 11 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं. आरोपी लोगों को भ्रम में डालने के लिए क्रेटा कार का इस्तेमाल करते थे. पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर और जानकारी निकाल रही है.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/FobUcTq
No comments:
Post a Comment