▼

Wednesday, July 20, 2022

MP Nagriya Nikay Result : नगर निगम में शून्य से पांच हुई कांग्रेस, कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न

MP News. कमलनाथ ने कहा कई वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों को प्रचार करने से रोका गया और धमकाया गया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में जीते और वार्डों में हमने बेहतर परफॉर्म किया है. साथ ही उन्होंने कहा 2023 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराएगी और कांग्रेस की जीत होगी. ग्वालियर और मुरैना में मिली सफलता पर कमलनाथ बोले भाजपा के सबसे बड़े नेता इस इलाके से आते हैं और वहीं उनकी पार्टी की सबसे बड़ी हार हुई है. साथ ही कमलनाथ ने कहा हम अगले चुनाव की तैयारी डटकर पूरे उत्साह के साथ करेंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ZK25iuA

No comments:

Post a Comment