Tuesday, July 12, 2022

एमपी नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण का मतदान आज, 43 जिलों में जनता चुनेगी नगर सरकार

MP Nagriya Nikaye Chunav : दूसरे चरण में आज जहां वोट डाले जा रहे हैं उनमें 43 जिलों के 5 नगर निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद शामिल हैं. इसके लिए कुल 6829 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं.. इनमें से 1627 मतदान केन्‍द्र संवेदनशील हैं. मतदान दलों में लगभग 34 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है. लगभग 17 हजार पुलिस बल तैनात किया गया है. दूसरे चरण में 5 नगर पालिक निगमों में कुल 44 महापौर पद के अभ्‍यर्थी चुनाव मैदान में हैं. इसी तरह कुल 214 निकायों में 3657 पार्षद के पद हैं. इनमें से 79 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. बाकी बचे 3578 पदों के लिए आज चुनाव है. इसके लिए 15 हजार 312 अभ्‍यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Yid0ny3

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...