Monday, June 6, 2022

पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा, जानें पूरा मामला

Naman Ojha Father Arrested: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वीके ओझा को सोमवार को मुलताई पुलिस ने सवा करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में 2013 में लगभग सवा करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया था. 2014 में तत्कालीन मैनेजर रहे नमन के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में तत्कालीन प्रबंधक अभिषेक रत्नम, निलेश छलोत्रे सहित अन्य की गिरफ्तारी पूर्व में हो गई थी. केस दर्ज होने के बाद से विनय ओझा फरार चल रहे थे. मुलताई टीआइ सुनील लाटा ने बताया सोमवार को विनय ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/JuoKVys

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...