▼

Friday, June 10, 2022

मजदूर से मारपीट कर पैसे वसूलने वाले पुलिस जवान निलंबित, भिखारिन की शिकायत पर कार्रवाई

Police Brutality : सांवेर थाना इलाके में रहने वाला तुलसीराम इंदौर में मजदूरी करता है. एमजी रोड थाने में पदस्थ हरीश जाट और विश्वरत्न नाम पुलिस कर्मी तुलसीराम को संदिग्ध मानकर थाने ले गए. उसके साथ मारपीट की और उसके एटीएम से 15 हजार रूपये निकलवा कर अपने पास रख लिए. एटीएम से पैसे निकालने की रसीद लेकर तुलसीराम बड़े अफसरों के पास पहुंचा और पुलिस वालों की शिकायत कर दी.जैसे ही दोनों आरोपी पुलिसवालों को इस बात की भनक लगी. वो अफसरों के दफ्तर जाकर फिर से तुलसीराम को पकड़ कर थाने ले गए और फिर मारपीट की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/qMFGyhc

No comments:

Post a Comment