▼

Sunday, May 15, 2022

गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड: दो आरोपियों ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

MP Top News: गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड में रविवार को उस वक्त नया मोड़ आया, जब दो आरोपियों ने बीच रास्ते से भागने की कोशिश की और पुलिस को उनका शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा. पुलिस उनकी निशानदेही पर कुछ हथियार और वन्य प्राणियों के अवशेष जुटाने आरोन के पास मालोंनी के जंगल ले जा रही थी. पुलिस की गाड़ी जब घाटी पर पहुंची तो आरोपी जिया खान ने गाड़ी की स्टेरिंग मोड़ दी. इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसके दरवाजे खुल गए. इसके बाद जब दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनके पैर में गोली मार दी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/6rdit9A

No comments:

Post a Comment