Friday, March 11, 2022

EOW के शिकंजे में धनकुबेर: 26 साल की नौकरी में आय महज 35 लाख, छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति

MP Big News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में धनकुबेर धर्मेंद्र सिंह चौहान की आय से ज्यादा संपत्ति का पता चलते ही EOW ने उस पर छापा मारा. ईओडब्ल्यू की दो टीमों ने उसके श्रीकृष्ण कॉलोनी में स्थित तीन मंजिला मकान और इंगोरिया क्षेत्र के घूघरी गांव के गोडाउन पर छापा मारा. यहां से टीम को लाखों की ज्वैलरी के अलावा, मकान, गाड़ियां, लाखों रुपये लोगों को ब्याज पर देने के दस्तावेज, साढ़े 83 बीघा जमीन, 6 बीघा जमीन नौकर के नाम, दो ट्रैक्टर, थ्रेसर मशीन सहित कई उपकरण मिले. ईओडब्ल्यू के मुताबिक, चौहान की 26 साल की नौकरी है और उसकी आय 35 लाख होनी चाहिए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/JY8lyna

No comments:

Post a Comment

Delhi Plans Dedicated 'Pink Force' After 4 Sexual Assault Cases In 10 Days

The proposed 'Pink Force' will have trained women police personnel patrolling schools, colleges, metro stations and other vulnerable...