▼

Friday, March 11, 2022

ठगों ने दिया क्वीन कॉइन और क्वीन करेंसी चलाने का झांसा, जाल में फंस गए सैकड़ों लोग

Indore Crime news. पुलिस ने प्रीमियम बिल्डिंग में प्लेटिनम ग्लोबल और बीएनबी नाम की कंपनी पर कार्रवाई की है. यह कंपनी लोगों को विदेशी मुद्रा में निवेश कर पैसे कई गुना बढ़ाने का लालच देती थी. कंपनी ने इसका एक फर्जी सॉप्टवेयर भी बनाया था. वो ये झांसा देती थी कि जल्द ही क्रिप्टो करेंसी की तर्ज पर क्वीन कॉइन और क्वीन करेंसी लॉन्च करने वाली है. कंपनी के 4 बैंक अकाउंट भी मिले हैं. फॉरेन ट्रेडिंग कंपनी लोगों से डॉलर में निवेश कराती थी. मौके से पुलिस ने अनिल और उसके साथी हरदीप को गिरफ्तार किया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/zblVT92

No comments:

Post a Comment