▼

Thursday, May 30, 2019

VIDEO: नौतपा का असर खजुराहो में भी, गर्मी से पर्यटक परेशान

नौतपा का असर बुंदेलखंड अंचल में भी देखने को मिल रहा है, सबसे ज्यादा तापमान जिले के नोगांव और खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया है जो इससे पहले कभी नहीं पहुचा है. लोग सुबह होते ही अपने अपने घरों में छिप जाते है तो वहीं दोपहर होते होते सड़को पर सन्नाटा पसर जाता है. झकझोर देने बाले इस तापमान और लू से बचने के लिए लोग अब परंपरा गत साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं खजुराहो में आने बाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आयी है और जो पर्यटक पहले से खजुराहो आये हुए है वे भी अपना समय होटलो में गुजार रहे हैं. नोतपा के आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री के पार जाने का अनुमान है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2MqjG1I

No comments:

Post a Comment