किसान कर्जमाफी के मुद्दे पर शिवराज के दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस पर कांग्रेस ने पलटवार बोला है. सीएम कमलनाथ ने शिवराज पर कर्जमाफी के झूठे आंकड़े पेश कर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है. सीएम कमलनाथ ने बीजेपी को चेतावनी दी है कि वो किसानों को झूठ परोसना बंद करें. पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों को गुमराह कर बीजेपी चुनावी फायदा लेने की कोशिश में है. सीएम कमलनाथ ने कहा है कि अच्छा होता शिवराज सिंह चौहान प्रेस कांफ्रेंस से पहले कर्जमाफी का फायदा ले रहे किसानों का सही अध्ययन और आंकड़ा लेकर जाते. मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि 9 मार्च तक 23 लाख 48 हजार किसानों का कर्ज माफ हो चुका है. बाकी बचे किसानों को आचार संहिता के बाद योजना का लाभ मिलेगा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2UnPuXD
No comments:
Post a Comment