मध्य प्रदेश में जबलपुर के तीन पत्ती चैक बस स्टैंड पर उस वक्त भीड़ लग गई जब कुछ लड़कियों ने एक मनचले शोहदे की बीच सड़क पर धुनाई शुरू कर दी. दरअसल यह युवक काफी देर से एक नाबालिग लड़की को छेड़ रहा था. नाबालिग लड़की के साथ साथ चल रही बड़ी बहन ने पहले तो इसका विरोध किया और उसे पीछा न करने की हिदायत दी. लेकिन मनचला जब नहीं माना तो उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी. लड़के की पिटाई होते देख वहां मौजूद राहगीरों ने भी मनचले को जमकर धुना और डायल 100 को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया. लड़कियां इतने आक्रोश में थीं कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी वे लड़के को पीटती रहीं. इस दौरान मनचला हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2K2jK6B
No comments:
Post a Comment