Monday, April 1, 2019

होली मिलन समारोह में फिल्मी गानों पर मंत्रियों ने लगाए ठुमके, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश के इंदौर में होली मिलन समारोह में पहुंचे मंत्रियों ने फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए. संपत पैलेस में आयोजित इस समारोह में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सज्जन सिंह वर्मा,बाला बच्चन और जीतू पटवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने जमकर ठुमके लगाए. होली के गीतों पर दोनों मंत्री अपनें कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके. फाग गीतों पर महिला कार्यकर्ताओं ने भी डांस किया और फूलों से होली खेली. पूरे पंडाल को तिरंगे के रंगों के गुब्बारों से सजाया गया था. आयोजन स्थल पर शामिल होने वाले सभी केबिनेट मंत्रियों के साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ के भी फोटो लगे थे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2WEbpHz

No comments:

Post a Comment

14-Year-Girl From UP, Visiting Manali With Family, Drowns: Cops

A 14-year-old Bijnor girl visiting Manali with her family was swept away in the Manalsu nallah near Club House, police said on Monday. fro...