Sunday, March 31, 2019

VIDEO : पुलिस पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल, 15 हजार घूस लेकर छोड़ने का आरोप

गृहमंत्री बाला बच्चन के गृह जिले बड़वानी में राजपुर थाने की पुलिस पर एक युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि दो दिन पहले कमल को घर से उठा लिया और मारते-पीटते हुए थाने ले गई. इतना ही नहीं पुलिस ने 15 हजार रिश्वत लेने के बाद ही कमल को छोड़ा. पीड़ित की पत्नी और मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इतना पीटा की उसके नाक-कान से खून निकल रहा है और वो ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है. वहीं इस मामले में एसएसपी का कहना है कि युवक अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था और उसके घर से करीब 10 लीटर शराब जब्त की गई है. रिश्वत लेने की बात पर बोले कि मामले की जांच की जा रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2HPAVGe

No comments:

Post a Comment

Jharkhand Man Kills Father With Axe After Getting Scolded For Drinking: Cops

A man allegedly hacked his father to death with an axe after being reprimanded for returning home drunk in Jharkhand's Bokaro district, ...