Sunday, March 31, 2019

IPL 2019: लीग में दूसरी जीत के लिए आमने-सामने होगी मुंबई और पंजाब

आईपीएल 12 में शनिवार को पहला मैच किंग्‍स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. इस मैच की मेजबानी आर अश्विन की पंजाब टीम के पास है. जबकि दूसरी तरफ 'हिटमैन' रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस होगी. दोनों टीमों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं और एक-एक बार जीत हासिल की है. आपको बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों पहला मैच गंवाने के बाद मुंबई ने आरसीबी को हराकर अपना पहला मैच जीता है. जबकि पहले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को पटखनी देने के बाद पंजाब को दूसरे मैच में कोलकाता के हाथों हार मिली थी. मेजबान टीम के तरफ से क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, एंड्रयू ट्राए का खेल देखने लायक होगा. जबकि मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा आदि कहर बरपाने के लिए तैयार हैं.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2U7RvYu

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...