मध्यप्रदेश के दमोह में बिजली विभाग की महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है. जानकारी के अनुसार दमोह के नेमिनागर वार्ड निवासी शांती देवी चौरसिया के यहां करीब 24 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसके वसूलने के लिए एमपीइबी की सहायक अभियंता कृति जैन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची. इस दौरान मौके पर मौजूद संजय चौरसिया ने बिजली बिल नहीं भरने की बात कही. वीडियो में साफ पता चल रहा है कि महिला अधिकारी ने संजय चौरसिया से कहा कि अगर आप बिजली बिल नहीं भर रहे हैं तो कनेक्शन कटवा लिजिए. इसके बाद व्यक्ति संजय ने महिला अधिकारी से कहा कि अगर उसने उनका कनेक्शन काटा तो वे उसे काट देंगे और जमकर गाली गलौच किया. महिला अधिकारी ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2MK4o47
No comments:
Post a Comment