शिवदासपुरा के पास जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में ट्रेन का इंजन और एक बोगी पलट जाने की खबर है. ट्रेन का लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक शिवदासपुरा के पास अचानक ट्रेन का संतुलन बिगड़ गया और इंजन पटरी से उतर गया. इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है. अधिकारियों के अनुसार हादसा सवाईमाधोपुर-मुबंई ट्रेक पर सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास दोपहर में करीब सवा एक बजे हुआ. उस समय दयोदय एक्सप्रेस जबलपुर से अजमेर जा रही थी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2UAAKRM
No comments:
Post a Comment