Wednesday, February 27, 2019

VIDEO: सतना अपहरण-हत्‍याकांड : पीड़ि‍त पिता ने की CBI जांच की मांग

चित्रकूट के तेल करोबारी के जुड़वा बच्चों प्रियांश व श्रेयांश के अपहरण के बाद हत्या का मामला में भले ही पुलिस इस मामले का खुलासा करने की बात कर रही हो लेकिन पीड़ित पिता को शायद चल रही जांच पर भरोसा नहीं है. कारोबारी ब्रजेश रावत ने प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है. दो बच्चों की इतनी निर्मम हत्या से आहत पिता का कहना है कि घटना में अभी पूर्ण खुलासा नहीं हुआ है. आरोपियों के खिलाफ अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है. घटना में एक राजनीतिक दल के कई बड़े लोगों का हाथ है. ब्रजेश ने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर छुपे लोगों के चेहरे सामने लाए जाएं. ,मामले में सीबीआई जांच जरूरी है. मीडिया के सामने फूट-फूट रोते हुए आरोपियों को एमपी पुलिस का संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई. विदित हो कि 12 फरवरी को स्कूल बस से लौटते हुए स्कूल बस से दोनों बच्चों का घर लौटते समय अपहरण कर लिया. 14 फरवरी को दो करोड़ की फिरौती मांगी गई. 20 को फिरौती की मांग दोहराई गई. 20 लाख रुपये पिता ने देने की बात कही. पैसे लेने के बाद भी दोनों बच्चों की हत्या कर दी गई. यूपी के बांद जिले से दोनों के शव बरामद हुए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2tD9Ay1

No comments:

Post a Comment

Forensic Report Shows Biren Singh Tapes Were Manipulated: Centre To Supreme Court

The bench observed that since the latest NFSU report had now been filed, both sides should be given an opportunity to study and address its ...