मध्यप्रदेश के रायसेन में कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा ने नवाचार करते हुए आज ऐसे शासकीय सेवकों का जन्मदिस मनाया, जिनका बर्थडे जनवरी माह में था. कलेक्ट्रेट सभागार में सामूहिक रूप से केक काट कर करीब 50 कर्मचारियों का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया. इस दौरान कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा और एसपी मोनिका शुक्ला ने सभी शासकीय सेवकों को स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की शुभाकामनाएं दी. कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जन्मदिन मनाना संभव नहीं है इसलिए जनवरी माह में जिन शासकीय कर्मचारियों का जन्मदिन था, उन सभी का बर्थडे एक साथ मनाया गया. उन्होंने कहा कि अब से प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को उस माह में जिन शासकीय सेवकों का जन्मदिन होगा, उनका भी एक साथ बर्थडे मनाया जाएगा. इस मौके पर पौधरोपरण भी करवाया जाएगा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2WwwJPW
No comments:
Post a Comment