Friday, February 1, 2019

शादी समारोह से 250 ग्राम सोने के जेवर से भरा पर्स चोरी, CCTV में कैद चोर

मध्यप्रदेश के सतना के सिटी पार्क स्थित एक होटल मे चोरी की बड़ी वारदात का मामला सामने आया है. चोरों ने होटल में आयोजित शादी समारोह से करीब 25 तोला सोने के गहने और दो लाख रुपये की नकदी पार की है. घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. बताया जा रहा है कि एक नाबालिग ने होटल कर्मचारी की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी ने बताया कि भोपाल से महेश दरियानी का परिवार बारात लेकर सतना आया हुआ था. होटल में शादी की रस्में चल रही थी, तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक युवक महिला का पर्स चुराकर ऑटो में बैठकर जा रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर होटल के एक कर्चमारी को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2G96B89

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...