▼

Monday, December 31, 2018

VIDEO: बड़वानी में महिला ने चलती बस में दिया बच्ची को जन्म

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में महिला ने बस में बच्ची को जन्म दिया है. सेंधवा निवासी महिला महाराष्ट्र अपने पति के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी, जहां से लौटने के दौरान नंदुरबाद बस में उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और सेंधवा से तीन किलोमीटर पहले महिला ने बस में ही बेटी को जन्म दिया. बस चालक ने भी सूझबूझ दिखाते हुए बस को लेकर सीधे सेंधवा अस्पताल पहुंचा, जहां जच्चा-बच्चा को भर्ती किया गया. महिला के पति प्रेम सिंह ने बताया कि नंदुरबार से सेंधवा आने के दौरान रास्ते में उसकी पत्नी ने बस में ही बच्ची को जन्म दिया है. इससे पहले भी बड़वानी में इस प्रकार के मामले सामने आये हैं. फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती है और सुरक्षित है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2VjSyle

No comments:

Post a Comment