Friday, November 30, 2018

VIDEO: ये बाबा दंडवत होकर कर रहे हैं नर्मदा परिक्रमा

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक नर्मदा भक्त अनोखे अंदाज़ में परिक्रमा करते हुए देखा जा रहा है. महाराष्ट्र के पूना जिले के आलंदी देवाची से नर्मदा परिक्रमा करने निकले दंडवत बाबा नर्मदा की परिक्रमा भी दंडवत होकर कर रहे हैं. उन्होंने अमरकंटक से दशहरा के दिन दन्डवत नर्मदा परिक्रमा से शुरुआत की थी. दंडवत बाबा इससे पहले भी एक बार ओंकारेश्वर से ओंकारेश्वर तक की परिक्रमा कर चुके हैं. उस परिक्रमा में उन्हें ढाई साल लगे थे. इस बार अमरकंटक से अमरकंटक तक दन्डवत नर्मदा परिक्रमा में उन्हें तीन साल लग सकते हैं. बाबा का कहना है कि यह परिक्रमा उनसे नर्मदा मैया ही करा रही हैं. उन्होंने बताया कि भगवन शंकर, विष्णु और ब्रम्हा ने भी नर्मदा परिक्रमा की है. इसीलिए साधू संत भी उनकी परिक्रमा करते हैं. ( कृष्णा की रिपोर्ट )

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BIOAuD

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...