▼

Sunday, September 30, 2018

VIDEO: पेयजल समस्या को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री का घेराव

डिंडौरी में खाद्य आपूर्ति मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ गया. शुक्रवार को ओमप्रकाश धुर्वे अपने विधानसभा क्षेत्र के भाखा गांव में राशन की दुकान का लोकार्पण करके लौट रहे थे. उसी दौरान अमरपुर विकासखंड में डुंगरिया गांव के लोगों ने मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के काफिले को रोक लिया और गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर मंत्री से शिकायत की. मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने पेयजल की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया, साथ ही पीएचई विभाग को तत्काल हैंडपम्प लगाने का निर्देश दिया. इसके बाद मंत्री अपना काफिला लेकर आगे बढ़ सके.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zEEvOg

No comments:

Post a Comment