▼

Sunday, September 30, 2018

VIDEO: मिड डे मील सप्लाई करने वाली एजेंसी पर छापा

उज्जैन में सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी में मिड डे मील सप्लाई करने वाली एजेंसी पर प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने बीके फूड्स की भोजन शाला पर छापा मारा तो भोजन की गुणवत्ता देखकर हैरान रह गए. यहां न तो सफाई का ध्यान रखा जा रहा था, न ही खाने की गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा था. यहां तक व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था.एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच के आदेश दिए गए हैं. मिड डे मील सप्लाई करने वाली एजेंसी को लेकर बीजेपी के पार्षद संतोष व्यास ने शिकायत की थी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NbLLVs

No comments:

Post a Comment