▼

Saturday, September 29, 2018

VIDEO: कई जगह से टूटी पड़ी है सीआरपीएफ परिसर की बाउंड्रीवॉल

मध्‍यप्रदेश के नीमच स्थित देश की सबसे बड़ी फौजी छावनी सीआरपीएफ के परिसर की बाउंड्रीवॉल कई स्‍थानों से टूट चुकी है, लेकिन सामरिक महत्‍व की इस फौजी छावनी के रखरखाव की ओर किसी का ध्‍यान नहीं जा रहा है. गौरतलब है कि नीमच सिमी प्रभावित इलाका है और अफीम की खेती होने से यहां बड़े पैमाने पर ड्रग्‍स माफियाओं की आवाजाही रहती है. इसके चलते इस फौजी छावनी की बाउंड्रीवॉल का जगह-जगह से टूट रहना सुरक्षा कारणों से भी एक गंभीर मामला है, लेकिन इसे लेकर कोई भी जिम्‍मेदार अधिकारी मीडिया के सामने आने को तैयार नहीं है. वहीं इस क्षेत्र के पार्षद का कहना है कि निश्चित ही ये गंभीर मामला है, लेकिन यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OjXh5B

No comments:

Post a Comment