▼

Sunday, September 30, 2018

VIDEO: बकरी चराने गए किसान पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

पन्ना टाइगर रिजर्व के आस-पास के गांव में भालू के हमलों की खबरें आए दिन सुनने को मिल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला जिले के खेरवा गांव में भी देखने को मिला है. जहां एक किसान अपनी बकरी चराने जंगल के पास गया था, उसी दौरान भालुओं के एक झुंड ने किसान पर हमला कर दिया. किसी तरह अपनी जान बचाते हुए किसान गांव की तरफ भागने में सफल हो गया. घायल किसान को ग्रामीणों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं वन विभाग के डिप्टी रेंजर का कहना है कि घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और इलाज के खर्च की व्यवस्था भी की है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xUfjkE

No comments:

Post a Comment