▼

Sunday, September 30, 2018

VIDEO: 10वीं और 12वीं के बच्चों को अभी तक नहीं मिली किताबें

स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू हुए तीन महीने हो गए हैं, लेकिन शाजापुर में 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को अभी तक पूरी किताबें नहीं मिल पाई हैं. किताबें नहीं मिल पाने की वजह से हाल ही में हुई त्रैमासिक परिक्षाओं में अधिकांश बच्चों का प्रदर्शन काफी खराब रहा. शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर मामले की जानकारी दी. बच्चों का कहना है कि गणित, अंग्रेजी और विज्ञान की किताबें अभी तक उन्हें नहीं मिल पाई हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बताया जा रहा है कि इस बार किताबों की सप्लाई मांग की तुलना में बहुत कम हुई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2y0zEF5

No comments:

Post a Comment