▼

Friday, August 31, 2018

VIDEO: कार्तिकेय सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटे हैं और जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए प्रदेश को पग-पग से नाप रहे हैं. शिवराज के साथ ही उनके उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह भी अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और मतदाताओं को रिझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. सीएम के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मध्यप्रदेश के युवराज को पूरी तवज्जो दे रहे हैं. कार्तिकेय ने सीहोर के नसरुल्लागंज में भाजपा युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को चुनाव जीतने के मंत्र दिए. इस अवसर पर कार्तिकेय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2C2AsOZ

No comments:

Post a Comment