▼

Friday, August 31, 2018

VIDEO: नदी पर नहाने गई 10 साल की बच्ची बहाव में बही

छतरपुर के गौरिहार थाना इलाके के कटरा गांव में नदी पर नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची के बह जाने से गांव में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद गौरिहार सहित आस-पास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की सहायता से बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया. काफी देर बाद 4 सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. लवकुश नगर एसडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे कटरा गांव की पूजा अन्य बच्चियों के साथ नदीं पर नहाने के लिए गई थी. इस दौरान पानी का तेज बहाव आने से बच्ची पानी में बह गई. एसडीएम अविनाश रावत ने बताया कि जिले से संसाधनों के साथ टीम आने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाएगी और बच्ची की तलाश के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PL1ptk

No comments:

Post a Comment