बड़वानी जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर बसे कसरावद पुनर्वास स्थल की पोल पहली बारिश में ही खुल गई. यहां बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस पानी की निकासी को लेकर भी यहां कोई प्रबंध नहीं किया गया है. यहां रहने वाले लोग ही अपने तरीकों से पानी को बाहन निकालते रहे. प्रशासन की तरफ से यहां कोई इंतजाम नहीं किए गए.डूब प्रभावितों का यह भी आरोप है कि हर वर्ष पुनर्वास में इसी तरह जलभराव होता है जिसके बाद ग्रामीण उल्टी-दस्त जैसी बीमारी के शिकार होते हैं. लेकिन प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठाता है. समस्या को लेकर कई बार आलाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है. लेकिन, ध्यान नहीं दिया जा रहा. वहीं इस मामले पर जिला कलेक्टर अमित तोमर ने कहा कि पुनर्वास स्थलों पर भेजकर लोगों की मदद की जाएगी और उन्हें राहत पहुंचाई जाएगी. (बड़वानी से पंकज शुक्ला की रिपोर्ट)from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MrWOtF
No comments:
Post a Comment