▼

Wednesday, May 30, 2018

VIDEO: विधायक-शिक्षक के बीच कहासुनी, जमकर हुई गाली गलौच

धार के गोलपुरा गांव में कांग्रेस के विधायक और राजकीय शिक्षक के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई. दरअसल, धार के कुक्षी के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल गांव गोलपुरा में विद्युत डीपी का शुभारंभ करने पहुंचे. इससे पहले गोलपुरा में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र बघेल भी डीपी का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे. विरेंद्र बघेल के साथ शिक्षक शांतिलाल भी मौजूद थे. शिक्षक शांति लाल को अपने खेमें में देखकर कांग्रेस विधायक ने उसे वहां से चले जाने के लिए कहा, इस पर दोनों के बीच आपसी कहा सुनी हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में विधायक व शिक्षक एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करते नजर आ रहे है. विधायक शिक्षक से बार बार यह कह रहे हैं कि तुम सरकारी नौकरी करो ना कि राजनीति. मामले में विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिक्षक शांतिलाल की शिकायत की है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2L2U7xT

No comments:

Post a Comment