Wednesday, May 30, 2018

2 करोड़ की लागत से बने बस स्टैंड में बच्चे खेल रहे हैं क्रिकेट

खंडवा जिले में करीब 2 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण किया गया था, लेकिन यहां बसे चलने के बजाय बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे हैं. करीब 7 दिन पहले इस बस स्टैंड का लोकार्पण प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने किया था. करीब 2 करोड़ की लागत और 5 साल से बनकर तैयार हुआ यह स्टैंड शहर का यातायात दबाव करने के लिए बनाया गया था. नव निर्मित यह बस न खंडवा रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर है, जिसके कारण पुराने बस न एजेंट और बस ऑपरेटर यहां नहीं आ रहे हैं. प्रशासन के रवैये के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है और इस बस स्टैंड से बसे संचालित करने का जिला प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं. हालांकि खंडवा जिला कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द ही यहां से बसों के संचालन का आश्वासन दिया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2JcXqpa

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...