▼

Thursday, May 31, 2018

न्यूबोर्न केयर यूनिट में लगी आग, 23 नवजातों को निकाला सुरक्षित

ग्वालियर स्थित मुरार जिला अस्पताल के प्रसूति गृह के न्यूबोर्न केयर यूनिट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. शोर्ट सर्किट से आग लगने के बाद यहां भर्ती 23 बच्चों को दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया गया है. आग ज्यादा फैलती इससे पहले मौजूद स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. स्वास्थ्य विभाग इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला खुला. शॉर्ट सर्किट से लगी आग से धुआं उठा और पूरे एसएनसीयू में धुआं भर गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद नर्स और डॉक्टर ने बच्चों को दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया और उसके बाद आग पर काबू पाया गया. सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने पर मामला अधिकारियों की नजर में आ गया और इसकी जांच शुरु हुई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2sq26xt

No comments:

Post a Comment